बुधवार, 22 जून 2016
पशुओं में खुरपका -मुंहपका रोग
मंगलवार, 21 जून 2016
पपीता की खेती (cultivation of papaya)
पपीता एक बहुउपयोगी फल हैं! यह एक बर्ष बाद फलने लगता है और तीन साल तक उपज देता रहता है!
उदभव् या उत्पत्ति -: पपीता की उत्पत्ति उष्ण कटिबंधीय अमेरिका में हुई!
पपीता का वानस्पतिक नाम -केरिका पपया (carica papaya)
पपीता का कुल- केरीकेसी (caricaceae)
जलवायु -: मुख्य रूप से ये यह एक उष्ण प्रदेशीय फल है! पर उपोषण जलवायु मे जहाँ पाले का डर न हो, पपीता पैदा किया जा सकता है!
भूमि -: हल्की उपजाऊ बलुई दोमट या दोमट भूमि जहाँ सिचाई एवं पानी के निकास की अच्छी सुविधा हो, पपीते की बागबानी के लिए अच्छी होती है!
उन्नत किस्में -: सूर्या, पूसा जाइन्ट, पूसा नन्हा, पूसा मेजेस्टी, पूसा डेसीशस, पूसा ड्वार्फ, पन्त पपीता -1. हनीड्यू, पूसा -1-15,कोयमबटूर-1
रोपाई का समय -: पपीते के पौधे बर्ष में तीन बार लगाये जा सकते हैं -
1. बर्षा रीतु का आरम्भ -जून -जुलाई
2. बर्षा रीतु का अन्त -: सितम्बर -अक्टूबर
3. बसन्त रीतु -: फरवरी -मार्च पपीते की जून -जुलाई में रोपाई करना सर्वोत्तम है!
रोपाई करने का तरीका :- 50x50x50 सेमी आकार के गड्ढे 2 x 2 मीटर की दूरी पर जून में खोद ले! प्रत्येक गड्ढे में 20 किलोग्राम सड़ी गोबर की खाद एवं 1.25 किलोग्राम हड्डी का चूरा समान मात्रा में मिट्टी में मिलाकर भर दे! गड्ढे में 300 gm 10 % बी . एच. सी. धूल भी मिला देनी चाहिए! रोपाई के लिए 20-25 सेमी ऊँचे पौधे अच्छे रहते हैं! हर गड्ढे में 30 सेमी की दूरी पर 2 पौधे लगाये! पौधों को शाम को लगाना अच्छा रहता है!
खाद एवं उर्वरक :- पपीते की अधिक उपज लेने के लिए प्रति पेड़ प्रति बर्ष 2 टोकरी गोबर की खाद एवं 250 ग्राम नाइट्रोजन, 250gm फास्फोरस, 250gm पोटाश प्रति हेक्टेयर तक की 2महीने के अन्तर पर 6 बार में देने के लिए प्रति हेक्टेयर हैं!
सिचाई- पौधों को सर्दियो में 10-15 दिन व गर्मियो में 6-7 दिन के अन्तर पर सिचाई करते रहना चाहिए!
नर पौधे उखाड़ दें - पौधे लगाये के 6 माह बाद फूल आने शुरू हो जाते है और फल एक बर्ष में आ जाते हैं! मादा पौधों पर फल लगने के लिए बाग में नर पौधों का होना आवश्यक हैं! इसलिए 100 मादा पौधों के लिए 10 नर पौधे रखें और शेष उखाड़ दें!
फलों की तुड़ाई - जब फल पर पीलापन आना शुरू हो जाए तब उन्हें तोड़ लेना चाहिए!
पैदावार - पपीते की उपज उसकी किस्म, पौधों की आयु, उर्वरक की मात्रा एवं सिचाई के साधनों पर निर्भर करती है! एक पौधे से 25-100 तक फल प्राप्त होते है! एक फल का वजन आधा किलो से तीन किलोग्राम तक होता हैं! पपीते से तीन लाभदायक फसल ली जा सकती हैं और इनकी प्रति बर्ष प्रति हेक्टेयर पैदावार 250 से 350 कुन्टल ली जा सकती हैं!
सोमवार, 20 जून 2016
शकरकंद की खेती ( cultivation of sweet potato)
शकरकंद का वानस्पतिक नाम -
आइपोमिया वटाटा ( ipomoea batatas)- Family's Sweet potato
शकरकंद का कुल- कोनवोल्बुलेसी ( convolvulaceae)!
शकरकंद का जन्म स्थान - North America !
भूमि -: शकरकंद के लिए भूमि बलुई दोमट भूमि सरवौतम रहती हैं!
भूमि की तैयारी -: शकरकंद के लिए भूमि की अच्छी तैयारी की आवश्यकता होती हैं! 4-5 जुताई पर्याप्त होती हैं!
खाद एवं उर्वरक -: शकरकंद की खेती के लिए अच्छी उपज प्राप्त करने के लिए प्रति हेक्टेयर निम्न प्रकार खाद एवं उर्वरक देनी चाहिए! गोबर की खाद - 200-250 कुन्टल प्रति हेक्टेयर, नाइट्रोजन -50kg फास्फोरस -50kg पोटाश -50kg
उन्नत किस्में -: पूसा लाल, पूसा सफेद, पूसा सुनहरी, हरटो गैली!
बीज एवं उसकी मात्रा -: उत्तर प्रदेश मे शकरकंद की लताओ के टुकडे बर्षारतु के प्रारम्भ में जून -जुलाई में खेत में लगाये जाते हैं! बेल की 30-40 सेमी के लंबे टुकडे काट लेने चाहिए! प्रत्येक टुकड़े में 4-5 गाठे होनी चाहिए! 60 सेमी की दूरी पर बने 20 सेमी ऊँची मेड़ो पर कतरन के दोनों सिरे 5 सेमी बाहर रखते हुए बीच का भाग 6-7 सेमी गहरी मिट्टी में दबा देना चाहिए! एक हेक्टेयर खेत के लिए 40000-50000 कतरनो की आवश्यकता पड़ती हैं जिनका भार 10-12 कुन्टल हो सकता है !
सिचाई एवं जलनिकास -: लताओ के टुकडे की रोपाई के तुरंत बाद सिचाई करनी चाहिए! उसके बाद 10-12 दिन के अन्तर पर आवश्यकता अनुसार सिचाई करते रहना चाहिए!
निराई-गुडाई -": प्रारम्भिक अवस्था में शकरकंद के खेत में पर्याप्त मात्रा में खरपतवार उग आते हैं जिन्हें खेत से निकाल देना अति आवश्यक हैं =
कटाई-: शकरकंद की खुदाई नम्बर में की जाती है खुदाई के समय खेत में नमी होने पर खुदाई करने में सुविधा रहती है!
उपज-:
रविवार, 19 जून 2016
झांसी की रानी के बारे में-
बुधवार, 15 जून 2016
धान की खेती ( cultivation of paddy)
सोमवार, 13 जून 2016
प्याज की खेती ( cultivation of onion)
प्याज का वानस्पतिकनाम- एलिएम सेपा ! प्याज एलिएसी कुल का पौधा हैं! इसमें क्रोमोसोम की संख्या 16 होती हैं! प्याज़ का जन्म स्थान मध्य एशिया है प्याज में परागण पाया जाता है - परपरागण ! प्याज में गंध एलाइल प्रोपाइल डाइसल्फाइड नामक पदार्थ के कारण होती है! प्याज में अबेम्ल प्रकार का पुष्पकिरम पाया जाता है! प्याज़ में सबसे अधिक विटामिन बी पाया जाता है! प्याज़ में भारत का उत्पादन और में दूसरा स्थान है! प्याज़ का विश्व में सबसे अधिक उत्पादन चीन में होता हैं! प्याज निर्यात में भारत का तीसरा स्थान है! प्याज़ का भारत मे सबसे अधिक उत्पादन महाराष्ट्र में होता हैं! सबसे अधिक प्याज में परागण मधुमक्खियाँ व्दारा होता है! प्याज़ की पैदावार बढ़ाने के लिए जिंक का प्रयोग किया जाता है! प्याज़ में फूल सुबह 5-9 बजे खिलते है! ओरेन्ज और पीला, सबसे अधिक बोयी जाने वाली प्रजाति है! प्याज में 8-10 बीज प्रति हेक्टेयर पड़ता है! मैदानी जगहो में प्याज की नर्सरी मध्य अक्टूबर से मध्य नम्बर तक उगाई जाती हैं! भूमि सर्वोत्तम होती है! प्याज में बोल्टिंग आवस्था पाई जाती है! प्याज में पुष्प में डंठल निकलना ही बोल्टिंग कहलाता है! प्याज का उत्पादन 200-250 कुन्टल प्रति हेक्टेयर तक की पैदावार हो जाती है! प्याज की पूसा रेड, पटना रेड, पूसा रतनार, आदि सब प्याज की प्रजाति है!
गाजर : 1. गाजर का वानस्पतिक नाम - डाकश कैरोटा 2. गाजर का कुल है- एपिसी या अम्बीलिफेरी 3. गाजर में क्रोमोसोम संख्या होता हैं - 18 4. गाजर का खाने योग्य भाग होता हैं - मूसला जड़ 5. गाजर का उत्पत्ति स्थान है - यूरोप, एशिया और उत्तरी अमेरिका 6. गाजर में पीला रंग होता है - कैरोटीन 7. गाजर में काला रंग होता है - एन्थोसाइनिन 8. गाजर में परागण पाया जाता है - पर परागित 9. गाजर में स्वाद का कारण है -ग्लूटेमिक अम्ल 10. यूरोपीय गाजर का रंग होता है - नारंगी 11. एशियाई गाजर का रंग होता है - काला, लाल पीला 12. गाजर में कैविटी स्पॉट शारीरिक व्याधि होता हैं - कैल्शियम की कमी से 13. पूसा केशर, नेन्टल और चेन्टेन किस्म है - गाजर 14. गाजर की खेती की जाती हैं - अक्टूबर - नम्बर (रबी) 15. गाजर की बीज दर होती हैं - 6-8 kg Hector
सदस्यता लें
संदेश (Atom)



